फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ड्राइंगशीट पर उकेरा अपना बचपन

ड्राइंगशीट पर उकेरा अपना बचपन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
ड्राइंगशीट पर उकेरा अपना बचपन
विज्ञापन
- रामप्रस्थ ग्रींस सोसायटी में बुजुर्गों के बीच आयोजित हुई प्रतियोगिता माई सिटी रिपोर्टर सााहिबाबाद।  रामप्रस्थ ग्रींस, वैशाली में विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिकों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सोसायटी के बुजुर्गों ने प्रतिभाग किया और ड्राइंगशीट पर अपने बचपन की यादों को ताजा किया। प्रतियोगिता में बीस से ज्यादा बुजुर्गों ने रंगों और रेखाओं के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की और अपने बचपन को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 'आस्था से जागरूकता तक' का अभियान शुरू करने वाली महिलाओं अर्चना, मेधा, प्रीति और शैली ने किया। प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार उमा गुप्ता, दूसरा दीपा जग्गी, तीसरा रागिनी माथुर को मिला। कार्यक्रम में मुख्यरूप से पीएन गर्ग, आरपी, अरोड़ा, संजीव खत्री, एके वधवा मौजूद थे। सभी प्रतिभागियों को अमित जैन ने पौधे देकर सम्मानित किया। जाने-माने चित्रकार विपुल गुहा और कलाविद शिक्षिका पूनम नारायण ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed