{"_id":"600da6d38ebc3e32e87a962f","slug":"ghaziabad1611507411","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित गांव काजमपुर देवली के निकट रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी हुकम सिंह (40) पुत्र हरज्ञान सिंह निवासी खेती बाड़ी और मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का जीवन यापन करते थे। बताया गया कि रविवार सुबह वह घर से साइकिल लेकर निकले थे। बताया गया कि जब वह मेरठ रोड स्थित गांव काजमपुर देवली के निकट पहुंचे तो किसी तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन