{"_id":"600da5168ebc3ee96a40c32e","slug":"ghaziabad1611506966","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में यूपी के स्थापना दिवस पर बेटी को मिला अनोखा सम्मान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बुलंदशहर में यूपी के स्थापना दिवस पर बेटी को मिला अनोखा सम्मान
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते राज्यमंत्री अनिल शर्मा और जिलाधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस/राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंडलीय गोष्ठी का आयोजन नुमाइश मैदान में मंडलीय गोष्ठी खादी एवं ग्रामोद्योग के पंडाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अनिल शर्मा और डीएम रविन्द्र कुमार ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान जनपद की टॉपर लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा नेहा को मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थान देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2018 में उप्र स्थापना दिवस को प्रदेश के समस्त जनपदों में धूमधाम से मनाए जाने की पहल की गई। जनपद में भी उप्र स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाये जाने के कार्य को अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा धरातल पर लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत रोजगारों को आगे बढ़ाए जाने के लिए सहायता के रूप में अनुदान देकर छोटे, बड़े उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ प्रत्येक महिलाओं को लेना चाहिए। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद की टॉपर छात्रा को सम्मानित करते हुए कहा कि अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। डीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 को यूनाइटेड प्रॉविंस से नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया। आज प्रदेश की स्थापना को 70 वर्ष पूर्ण होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सांसद डॉ. भोला सिंह ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करते हुए योजनाओं का लाभ उठायें। कार्यक्रम में सीडीओ अभिषेक पांडेय, उपायुक्त उद्योग योगेश कुमार, डीडीओ एसपी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।