{"_id":"600da3898ebc3e2e6e5efc47","slug":"ghaziabad1611506569","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रोका तो दिल्ली जाते किसानों ने हाईवे के लुहारली टोल पर लगाया जाम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुलिस ने रोका तो दिल्ली जाते किसानों ने हाईवे के लुहारली टोल पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक दिया। टोल प्लाजा पर रोके जाने पर भड़के किसानों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस द्वारा किसानों के रोके गए ट्रैक्टरों को छोडऩे के बाद ही किसान टोल पर से हटे। इस दौरान टोल रोड पर दोनों ओर करीब एक किमी जाम लग गया, जो काफी देर तक रहा। कृषि कानूनों के विरोध में डेढ़ माह से अधिक समय से किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध में किसानों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की है। रविवार को जनपद के किसान भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर सचिव मांगेराम त्यागी, जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। किसानों को दिल्ली कूच को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। औद्योगिक क्षेत्र में किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर को तोड़ते हुए किसान आगे ओर बढ़ गए। जब किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान किसानों की कुछ ट्रैक्टर ट्रालियों को सिकंदराबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा रोक लिया गया। जैसे ही किसानों को पुलिस के ट्रैक्टर ट्रालियों को रोके जाने की सूचना मिली तो किसानों ने लुहारली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया और पुलिस के रोके गए ट्रैक्टर ट्रॉलियों को नहीं छोडऩे तक जाम नहीं खोलने की चेतावनी दी। इस दौरान किसान नेताओं ने पुलिस के आला अफसरों से भी फोन पर बात कर हालात के बारे में उन्हें जानकारी दी। बाद में पुलिस के सिकंदराबाद में रोके गए किसानों के ट्रैक्टरों को छोड़े जाने पर किसानों ने टोल प्लाजा पर लागए गए जाम को खोल दिया। किसानों के प्रदर्शन के चलते करीब आधा घंटे तक टोल प्लाजा पर जाम लगा रहा। जाम लगने के दौरान टोल प्लाजा पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंंबी कतार लग गई। किसानों के जाम खोलने के बाद भी टोल प्लाजा पर काफी समय तक जाम के हालात रहे। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मांगेराम त्यागी ने कहा कि जब केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। किसान आरपार की लड़ाई के मूड में है। वह जब तक दिल्ली की सीमाओं से अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे जब तक कि उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी बड़ी संख्या में जनपद के किसान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यदि पुलिस प्रशासन ने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने की कोशिश की तो वह विरोध करेंगे। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष शैलू आर्य, औरंगाबाद नगर अध्यक्ष सुनील लोधी, खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर गौतम, सूरज सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान नेता, किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन