{"_id":"5feb2f868ebc3e3ba35556a6","slug":"ghaziabad1609248646","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक इंच अवैध निर्माण पर भी चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एक इंच अवैध निर्माण पर भी चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
ध्वस्तीकरण अभियान फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सक्लूसिवः
विज्ञापन
सबहेडः अवैध निर्माण पर नजर रखने को तैयार हो रहा नया सॉफ्टवेयर, 547 अवैध निर्माण जीडीए के निशाने पर, नए साल में कार्रवाई पकड़ेगी रफ्तार
- सॉफ्टवेयर से अवैध निर्माण आएगा पकड़ में, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
- मंडलआयुक्त के निर्देश पर ध्वस्तीकरण व सीलिंग की नई कार्ययोजना पर तेजी से काम
प्रद्युम्न उपाध्याय
गाजियाबाद। अवैध कॉलोनियों के साथ नक्शे के विपरीत किए गए हर निर्माण पर अब जीडीए का बुलडोजर चलेगा। नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण पर नजर रखने के लिए जीडीए नया सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। सॉफ्टवेयर में प्रत्येक जोन के हर निर्माण के स्वीकृत नक्शे जानकारी के साथ निर्माण का वर्तमान ब्यौरा होगा। हर 15 दिन में निर्माण की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को जानकारी सॉफ्टवेयर पर अपडेट करनी होगी।
ऐसे में नक्शे के विपरीत किए गए छोटे से छोटे निर्माण जानकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगी। ऐसे में किसी भी जोन में किए गए अवैध निर्माण को तुरंत पकड़ा जा सकेगा। अवैध निर्माण पर निगरानी रखने के लिए तैयार हो रहे नए सॉफ्टवेयर पर तेजी से काम जारी है। अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडलायुक्त अनीता मेश्राम ने समीक्षा बैठक में प्राधिकरण अधिकारियों को अवैध निर्माण पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए। जिसके बाद प्राधिकरण की ओर से जनवरी में ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान की नई कार्ययोजना का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। दूसरी ओर तकनीक की मदद से अवैध निर्माण पर पैनी नजर रखने के लिए नया सॉफ्टवेयर भी तैयार हो रहा है। नए सॉफ्टवेयर की प्राधिकरण की इस पहल से अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी। विभिन्न जोन में हो रहे अवैध निर्माण पर अधिकारी पुराना निर्माण होने का हवाला देकर बच नहीं सकेंगे।
-----------------------
सभी जोन में 547 अवैध निर्माण जीडीए के निशाने परः
मंडलआयुक्त के निर्देश पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जीडीए कार्ययोजना तैयार कर रहा है। प्राधिकरण की ओर से सभी आठ जोन में 547 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 50 फ़ीसदी से अधिक अवैध निर्माण की ध्वस्तीकरण के आदेश जीडीए उपाध्यक्ष की ओर से जारी किए जा चुके हैं। वहीं विभिन्न अवैध निर्माण में बड़े पैमाने पर सीलिंग की कार्रवाई प्रस्तावित है। प्राधिकरण की ओर से जोन-तीन, चार, छह और सात में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण के मामले सामने आए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इन्हीं जोन में सबसे ज्यादा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
------------------------
बहुमंजिला सोसायटियों में अवैध निर्माण पर होगा एक्शनः
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न जोन की बहुमंजिला सोसायटियों में अवैध निर्माण पर भी नजर रखी जा रही है। नक्शे के विपरीत किए गए कोई भी निर्माण पर पहले सीलिंग और फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में बहुमंजिला सोसायटियों में स्वीकृत स्वीकृत यूनिट से अधिक निर्माण, छज्जे को आगे बढ़ाने और तय ले-आउट से विपरीत निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। सभी प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारियों को अपने जोन में की विभिन्न सोसायटियों में अवैध निर्माण पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-------------------------
एजेंसी के चयन के बाद ध्वस्तीकरण में आई तेजीः
बहुमंजिला अवैध निर्माण को ढहाने के लिए प्राधिकरण के पास जरूरी उपकरणों की कमी थी। ऐसे में करीब दो माह पहले प्राधिकरण की ओर से एजेंसी का चुनाव किया गया। एजेंसी का चुनाव होने के बाद जीडीए के ध्वस्तीकरण अभियान में तेजी आई है। प्राधिकरण की ओर से रोजाना एक जोन में लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। अवैध निर्माण ढहाने के एरिया के हिसाब से एजेंसी को भुगतान किया जा रहा है। बीते दो माह में प्राधिकरण की ओर से डेढ़ सौ से ज्यादा अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया है।
-----------------------------
कोट..........
अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने और निगरानी के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इससे व्यवस्था पारदर्शी होने के साथ संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। चिन्हित किए गए अवैध निर्माण पर एक्शन के लिए कार्ययोजना पर काम जारी है। आने वाले दिनों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई और तेज होगी। -- संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन