{"_id":"5feb1a578ebc3e3e7230389f","slug":"ghaziabad1609243223","type":"story","status":"publish","title_hn":"2021 मार्च में राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि अधिवेश होगा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
2021 मार्च में राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि अधिवेश होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाज़ियाबाद। अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के शीर्ष पदाधिकारियों ने मंगलवार को माडल टाउन में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2021 में 21 मार्च को राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि समाज के त्यागी , चित पावन , गालव , भूमिहार , मोहियाल , अयंगर , नियोगी , राव , हेगड़े , नमुद्रीपाद आदि का एक राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जायेगा | इस मौके पर सभी ने कहा कि त्यागी समाज शक्तिशाली होगा तभी वो एक शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में भी सहयोग कर सकेगा | त्यागी समाज उन शौर्य परिवारों का समूह है जिन्होंने राजाओ के यज्ञ में कर्मकांड करने का और दक्षिणा लेने का त्याग कर दिया था | बैठक में सभा के संरक्षक राज कुमार त्यागी, संरक्षक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, बिजेंद्र त्यागी ,अजय त्यागी ,राजीव त्यागी ,अशोक त्यागी ,सुरेश चंद त्यागी, पुनीत त्यागी , रामकिशन त्यागी ,प्रेम दत्त त्यागी ,सुरेश त्यागी, राजीव त्यागी आदि ने भाग लिया।