फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सिविल डिफेंस की बनाई जाएगी वेबसाइट 

सिविल डिफेंस की बनाई जाएगी वेबसाइट 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो लगा लें.....
विज्ञापन
सिविल डिफेंस की बनाई जाएगी वेबसाइट  - लॉकडाउन में बेहतर काम करने वाले नौ लोग सम्मानित माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद।  गाजियाबाद जैसी घनी आबादी वाले शहर में सिविल डिफेंस के डिवीजनों की संख्या बढाने की जरूरत है। गाजियाबाद में सिविल डिफेंस अभी दो डिवीजनों में बंटा है। जिन्हें कम से कम 15 डिवीजन में होना चाहिए। जरूरत को देखते हुए गाजियाबाद में पांच डिवीजन और बनाए जाएंगे। इसके अलावा युवाओं को सिविल डिफेंस से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए सिविल डिफेंस गाजियाबाद की एक वेबसाइट भी तैयार कराई जाएगी। यह बातें सिविल डिफेंस के संयुक्त निदेशक व पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ठाकुर ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कही। 
लॉकडाउन के दौरान सिविल डिफेंस के भागीदारी की समीक्षा व फीडबैक जानने के लिए शुक्रवार को अमिताभ ठाकुर जायजा लेने आए थे। निरीक्षण के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। बातचीत में अमिताभ ठाकुर ने लॉकडाउन के दौरान सिविल डिफेंस की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से सिविल डिफेंस का गठन किया गया है। उसे लॉकडाउन के दौरान सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ने पूरा किया। इस दौरान सिविल डिफेंस से जुड़े कुल 9 लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी चीफ वार्डन  अनिल अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन एके ठाकुर, एके जैन, राजेंद्र शर्मा एवं सुजीत कुमार प्रसाद को सम्मानित करने की घोषणा की। पोस्ट वार्डन हेमंत कुमार सिंह एवं विनोद वर्मा और डिप्टी पोस्ट वार्डन नितीश कुमार को एक -एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। व्यवस्था बनाने में सेक्टर वार्डन दीपक अग्रवाल मौजूद थे। अमिताभ ठाकुर ने बताया कि सिविल डिफेंस के नियमित प्रशिक्षण के लिए एनडीआरएफ के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन
------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed