{"_id":"5fb7b62b8ebc3e9bd35724ef","slug":"ghaziabad1605875243","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन की आतिशी पारी से डीडीए को 70 रनों की करारी शिकस्त","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अमन की आतिशी पारी से डीडीए को 70 रनों की करारी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन की आतिशी पारी से डीडीए को 70 रनों की करारी शिकस्त
विज्ञापन
- एलबी शास्त्री ने लीग के 33वें मैच में हासिल की जीत
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
मोहन नगर मैदान पर शुक्रवार को एलबी शास्त्री टीम ने डीडीए को 70 रनों से हराकर स्पोर्ट्स सन बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट लीग का 33वां मैच जीत लिया। टॉस जीतकर एलबी शास्त्री ने अमन (107) के दम पर सात विकेट खोकर 281 रन बनाए। दूसरी पारी में डीडीए के बल्लेबाज सात विकेट पर 211 रन बना सके। टीम को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम के अमन को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मिली।
एलबी शास्त्री टीम को ओपनर प्रियांश (01) के रूप में गेंदबाज देवेश अदलखा ने पहले ओवर में बड़ा झटका दिया।दूसरे छोर से अमन ने 107 रन की आतिशी पारी खेलकर बॉलर्स के पसीने छुड़ा दिए। तेजस ने 45 रन से उनका साथ दिया। जॉनी भी 28 रन और मिडल ऑर्डर बैट्समैन विकास दीक्षित के बल्ले से 37 रन निकले। 40 ओवर की समाप्ति पर टीम से शिवम ने नाबाद 24 रन और जिया उल हक अविजीत 07 रन बना सके। 18 एक्स्ट्रा रनों की मदद से टीम ने 40 ओवर खेलकर 281 रन का बड़ा स्कोर बनाया। डीडीए से आशीष और शिवम त्यागी को दो-दो विकेट मिली।
जवाब में डीडीए से आर्यन ने शानदार 62 रन की पारी खेली। दूूसरे छोर से निखिल ने 34 रन जोड़े। जबकि अक्षत नाबाद 68 रन बनाकर भी टीम को जीत नहीं दिला सके। 40 ओवर में टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। उसे मुकाबले में 70 रनों से करारी शिकस्त मिली। एलबी शास्त्री टीम के हिमांशु और अंश ने दो-दो विकेट प्राप्त कीं। विजेता टीम के अनमोल को 107 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-----------------------
सुुमित कुमार