फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फिर शुरू होगा 19 से 30 नवंबर तक विशेष अभियान

फिर शुरू होगा 19 से 30 नवंबर तक विशेष अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
 फिर शुरू होगा 19 से 30 नवंबर तक विशेष अभियान
विज्ञापन
- दिल्ली आने-जाने वालों पर होगी विशेष निगरानी - बॉर्डर क्षेत्र में चलाया जाएगा विशेष अभियान दिल्ली आने- जाने वालों की होगी जांच  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। शासन के निर्देश पर संभावित कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 19 से 30 सितंबर तक विशेष जांच अभियान शुरू किया जाएगा। निर्देश के अनुसार सरकारी और निजी कार्यालयों के अलावा मलिन बस्तियों, बाजारों, स्कूलों, सरकारी संस्थान, जेल, आश्रय गृह में सैंपलिंग की जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। प्रतिदिन दिल्ली आने जाने वाले  लोगों के घरों में रेंडम  सैंपलिंग की जाएगी। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा जिले में प्रतिदिन की  जा रही एंटीजन की कुल जांच में से 40 फीसदी जांच इन स्थानों पर की जाएगी। इसी तरह बीस फीसदी आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। पहले तीन दिनों में अभियान शहरी झुग्गियों में चलाया जाएगा। इसके बाद, अगले तीन दिनों के लिए जेल (अस्थायी जेल सहित), बाल आश्रम, महिला आश्रय गृह, वृद्धाश्रम जैसे बंद परिसर में सैंपलिंग की जाएगी। डीएम ने बताया कि एक-एक दिन स्ट्रीट वेंडर्स, स्कूलों,  सरकारी और निजी कार्यालयों के लिए रखा गया है। अंतिम तीन दिन शहरी व  ग्रामीण क्षेत्र के बजार के साथ ही साप्ताहिक हाट में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
 गाजियाबाद के लिए शासन ने 3500 एंटीजन जांच और 1100 आरटी-पीसीआर जांच करने का लक्ष्य प्रतिदिन तय किया है।बेहतर कवरेज के लिए अधिकारियों को केवल एक दिन में पांच मलिन बस्तियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है। निर्देश दिया गया है कि लोगों को सैंपलिंग करने के लिए शिविर के बारे में जानकारी हो सके, इसके लिए स्थानीय शहरी निकाय और पार्षद की मदद पहले से ली जाए, ताकि जांच अभियान के बारे में जानकारी लोगों को मिल सके। अभियान के दौरान रोगियों और टीबी, कैंसर व श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। पहले से बीमार व्यक्तियों के आसपास के घरों से नमूने एकत्र करने के लिए भी कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों और निजी कार्यालयों के लिए, अधिकारियों से कहा गया है कि वे अभियान के बारे में पहले से जानकारी दें जिससे कि नमूना लेने के दौरान सौ फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहे। स्कूल कॉलेज में अगर अभिभावक लिखित अनुमति देंगे तो छात्रों के भी नमूने लिए जाएंगे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed