फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए बढ़ेंगे आईसीयू बेड 

कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए बढ़ेंगे आईसीयू बेड 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए बढ़ेंगे आईसीयू बेड 
विज्ञापन
- आरडब्ल्यूए व उद्योग बंधु के सहयोग से चलेगा सघन मास्क आंदोलन   माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के फैलने की आंशका को देखते हुए जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने हालात को काबू में रखने के लिए पोस्ट फेस्टिवल स्ट्रेटजी को लागू किया है। इसके तहत विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक आईसीयू बेड को बढाया जाएगा। फिलहाल 145 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं, जिसमें 30 बेड बढाए जाएंगे। संतोष अस्पताल में 189 रिक्त बैड को ऑक्सीजन बेड में बदला जाएगा। इसके अलावा शासन से विशेषज्ञ चिकित्सक की मांग की जाएगी। कंट्रोल रूम को होम आईसोलेशन के मरीजों पर नजर रखने को कहा गया है।      इसके अलावा जिलाधिकारी ने सर्विलांस टीमों की संख्या 876 से बढाकर 11 सौ कर दी है। रोजाना होने वाले टेस्टों की संख्या 5 हजार से बढाकर 6 हजार की जाएगी। साथ ही एमएमजी में संचालित कोविड लैब की टेस्टिंग क्षमता 5 सौ से बढाकर 750 की जाएगी। प्रशासन आरडब्ल्यूए, उद्योग बंधु पदाधिकारियों, व्यापार मंडल व मंडी समितियों के सहयोग से सघन मास्क आंदोलन चलाएगा। जिस वार्ड में अच्छा काम होगा उस वार्ड को विशेष वार्ड का दर्जा दिया जाएगा। ----- आशुतोष यादवas
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed