{"_id":"5fb51e168ebc3ea372522325","slug":"ghaziabad1605705238","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजनारा इंटीग्रिटी में कुत्तों के आतंक से परेशान 50 लोग पहुंचे नगर निगम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अजनारा इंटीग्रिटी में कुत्तों के आतंक से परेशान 50 लोग पहुंचे नगर निगम
विज्ञापन
कुत्तों के आतंक से परेशान अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी के रेजिडेंट्स ने नगर निगम में दिया ज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ पहुंचे कुत्तों की काटने से घायल बच्चे के माता-पिता
विज्ञापन
- ज्ञापन सौंपकर रेजिडेंट्स ने नगर निगम से सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की
- रेजिडेंट्स बोले, सोसायटी के बाहर कुत्तों के लिए बनाया जाए शेल्टर होम, करेंगे मदद
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की प्रमुख अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में कुत्तों के आतंक से परेशान रेजिडेंट्स सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। बीते मंगलवार को सोसायटी के सेंट्रल पार्क में पांच वर्षीय बच्चे नयन गुप्ता को कुत्तों के घेरकर काटने और बच्चे की गर्दन पर गहरा घाव हो जाने की घटना से रेजिडेंट्स में भारी रोष दिखाई दिया। बच्चे के माता-पिता सहित नगर निगम पहुंचे सोसायटी के 50 रेजिडेंट्स ने कुत्तों से सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
नगर आयुक्त की अनुपस्थिति पर रेजिडेंट्स ने उनके पीए को ज्ञापन सौंपकर अपनी पूरी परेशानी बयां की। सोसायटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के मुताबिक लोगों को काटने की एक माह के अंदर यह पांचवीं घटना हुई है। रोजाना सात से आठ लोगों को कुत्तों द्वारा दौड़ाने की घटनाएं हो रही हैं। प्रेसिडेंट ने समस्या के समाधान के लिए कड़े कदम उठाने और डॉग प्रेमियों के विरोध के चलते सोसायटी के बाद एक शेल्टर होम बनवाने की मांग की।
अजनारा इंटीग्रिटी एओए अध्यक्ष नीरज त्यागी और सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सोसायटी में बीते कई माह से कुत्तों के आतंक होने और लोगों को काटने की घटना के बारे में निगम अधिकारियों को बताया गया। निगम अधिकारियों ने समस्या को लेकर जल्द से जल्द कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि सोसायटी में कुछ डॉग प्रेमी आवारा कुत्तों को सोसायटी के अंदर बुलाकर खिलाते पिलाते हैं। कुत्तों को खिलाने पिलाने को लेकर एओए का कोई विरोध नहीं है, लेकिन उनकी मांग केवल सोसायटी के बाहर जाकर उन्हें खिलाने पिलाने की है। सोसायटी के अंदर कुत्ते घूमते हुए देखे जा सकते हैं। भय के चलते लोगों ने अकेले टहलना छोड़ दिया है। वहीं लोग दोपहिया वाहनों से बेसमेंट में जाने से भी कतरा ने लगे हैं। ज्ञापन देकर सोसायटी के बाहर कुत्तों के लिए एक शेल्टर होम बनवाने की मांग की है। शेल्टर होम के लिए सोसायटी के रेजिडेंट भी सहयोग करने को तैयार हैं। इस मौके पर आशीष श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा, सचिन प्रकाश, पीयूष सक्सेना सहित आदि रेजिडेंट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-----------