फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आरएसएस बैठकः कोरोना संबंधी सावधानियों के साथ खुले मैदान में लगेंगी शाखाएं, कौशल-बौद्धिक विकास पर रहेगा जोर

आरएसएस बैठकः कोरोना संबंधी सावधानियों के साथ खुले मैदान में लगेंगी शाखाएं, कौशल-बौद्धिक विकास पर रहेगा जोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस बैठकः  कोरोना संबंधी सावधानियों के साथ खुले मैदान में लगेंगी शाखाएं, कौशल-बौद्धिक विकास पर रहेगा जोर
सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक के चलते सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक, शाखाओं को मूल स्वरूप में लाने पर रहा जोर
विज्ञापन
-- सरसंघचालक मोहन भागवत बोले, बदले परिवेश में स्वयंसेवकों को अपनी कार्य में भूमिका बदलने की जरूरत -- सरसंघचालक ने राष्ट्रभक्ति, सेवा, संस्कार की भावना मजबूत करने के लिए साप्ताहिक कुटुंब बैठकें शुरू करने का किया आह्वान माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। बैठक में बोलते हुए सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि कोरोना के कारण सामाजिक परिवेश में परिवर्तन आया है। बदलते परिवेश में स्वयंसेवकों को अपनी कार्य भूमिका बदलने की आवश्यकता है। बैठक में निर्णय लेते हुए सरसंघचालक ने कोरोना के कारण ऑनलाइन और परिवार शाखाओं को अब अपने पुराने स्वरूप में लाने पर जोर दिया। ऐसे में आने वाले दिनों में शाखाओं को कोरोना संबंधी सावधानियां के साथ शारीरिक दूरी रखते हुए खुले मैदान में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत की प्राचीन कुटुंब परंपरा में परस्पर स्नेह और सामंजस्य विशेषता रही है। ऐसे में उन्होंने राष्ट्रभक्ति, सेवा, संस्कार की भावना मजबूत करने के लिए साप्ताहिक कुटुंब बैठकें प्रारंभ करने का आह्वान किया। सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू हुई संघ की दो दिवसीय बैठक में सरसंघचालक के साथ सरकार्यवाह सुरेश भैया जोशी, सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, मुकुंद सीआर, अखिल भारतीय अधिकारी सुरेश चंद्र राजकुमार मटाले के साथ ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड तीनों प्रांतों के 20 प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बदलते परिवेश में स्वयंसेवकों से और अधिक गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन को कार्य का आधार बनाने के साथ अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्लास्टिक के उपयोग से बचने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में सरकार्यवाह सुरेश भैया जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की मांग है। जब पर्यावरण संरक्षण का विषय आता है तो जल प्रबंधन, जल के दुरुपयोग की रोकथाम, प्लास्टिक उपयोग पर रोक जैसे जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। इसके लिए समाज में अधिक से अधिक वृक्षारोपण के अलख जगानी होगी। स्वदेशी निर्मित सामान के उपयोग से भारत को आर्थिक रूप से सशक्त करने की अवधारणा को साकार किया जा सकता है। सरकार्यवाह सुरेश भैया जोशी ने छोटे उद्योग, ग्रामीण कुटीर उद्योग का सहयोग करने की बात कही। बैठक में सभी प्रांतों ने अपने यहां चल रहे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों व वृक्षारोपण अभियानों की जानकारी दी। साथ ही बैठक में संघ कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।
--------------------------------- सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त, कालका गढ़ी चौक से गणेश अस्पताल तक की गई बैरिकेडिंगः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक के साथ सरसंघचालक मोहन भागवत सहित प्रमुख संघ पदाधिकारियों की शहर में मौजूदगी के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नेहरू नगर में सरस्वती शिशु मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। सुरक्षा के मद्देनजर ही कालका गढ़ी चौक से गणेश अस्पताल तक की रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। इसके लिए गणेश अस्पताल और कालका गढ़ी चौक पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की गई थी। ऐसे में केवल जरूरी सामान के वाहनों और एंबुलेंस को ही मार्ग से गुजरने दिया गया। सरस्वती विद्या मंदिर के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही लोगों को स्कूल में प्रवेश मिल सका। बैरिकेडिंग के कारण हुए ट्रैफिक डायवर्जन के चलते गणेश अस्पताल के सामने कुछ देर जाम की स्थिति भी बनी। लेकिन बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तैनात होने के कारण यातायात को फौरन सुचारू कर दिया गया। ------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed