फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वैशाली ग्रीन बेल्ट में अब बढ़ेगी हरियाली, सबमर्सिबल पंप का उद्घाटन

वैशाली ग्रीन बेल्ट में अब बढ़ेगी हरियाली, सबमर्सिबल पंप का उद्घाटन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
वैशाली ग्रीन बेल्ट में अब बढ़ेगी हरियाली, सबमर्सिबल पंप का उद्घाटन
विज्ञापन
- सेक्टर-6 ग्रीन बेल्ट में पार्षद ने किया सबमर्सिबल पंप का उद्धाटन माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  वैशाली सेक्टर-6 की ग्रीन बेल्ट में हरियाली को बढ़ाने के लिए अब पानी की कमी नहीं होगी। बुधवार को पार्षद आशा भाटी ने ग्रीन बेल्ट में सबमर्सिबल पंप लगाने के कार्य का उद्घाटन किया। स्वच्छ वैशाली-वसुंधरा टीम ने पार्षद से सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था कराने की मांग की थी।
स्वच्छ वैशाली-वसुंधरा टीम के मुख्य पदाधिकारी नंद कुमार नेगी ने बताया कि ग्रीन बेल्ट में पिछले कई महीनों से लगातार पौधे लगाकर ग्रीनरी को डेवलप कर रहे थे। लेकिन पानी की कमी से पौधों को सिंचाई नहीं हो पा रही थी। इसके बाद पार्षद ने अपने कोटे से सबमर्सिबल पंप लगवाने का भरोसा दिया था। बुधवार को पंप लगाने का कार्य शुरू हो गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने पार्षद का आभार प्रकट किया। टीम के पदाधिकारियों ने अभी तक  450 से अधिक पेड़ पौधे ग्रीन बेल्ट में रोपित किये हैं। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि आशा नरेश भाटी, लव कुमार, पुष्कर रावत, मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
--------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed