फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवक के खाते से निकाले ३९ हजार रुपये

युवक के खाते से निकाले ३९ हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के नीतिखंड दो निवासी युवक के खाते से शातिर ठग ने ३९ हजार रुपये निकाल लिए। चार बार में शातिर ठग ने रुपये निकाले। पीडि़त को मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंदिरापुरम के नीतिखंड दो में प्रदीप श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया उनके मोबाइल पर मंगलवार दोपहर को एक के बाद एक चार मैसेज आए। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से ३९ हजार रुपये निकल गए थे। पीडि़त ने जांच की तो उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास में था। उन्होंने बैंक  के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद बैंक में शिकायत दी। फिर इंदिरापुरम थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed