फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मोदीनगर, खोड़ा व डासना सहित पांच स्थानों पर टीबी की जांच शुरू 

मोदीनगर, खोड़ा व डासना सहित पांच स्थानों पर टीबी की जांच शुरू 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो लगा सकते हैं......
विज्ञापन
मोदीनगर, खोड़ा व डासना सहित पांच स्थानों पर टीबी की जांच शुरू  - क्षय रोग विभाग को पांच ट्रूनेट मशीनें मिलने से जांच में आएगी तेजी - सीएमओ और डीटीओ ने नई मशीनों का ऑनलाइन किया उद्घाटन माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। शासन से पांच नई ट्रू नॉट मशीन मिलने के बाद अब मोदीनगर, खोड़ा, विजय नगर, पसौंडा और डासना में भी टीबी की जांच शुरू हो गई। इन मशीनें से कोरोना जांच भी की जा सकेगी। बुधवार को जिला क्षय रोग केंद्र से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनके गुप्ता और जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेपी श्रीवास्तव ने सभी मशीनों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया मशीन को ऑपरेट करने के लिए लैब टैक्नीशियन को प्रशिक्षण दे दिया गया है। बुधवार से ही इन मशीनों ने काम करना शुरू कर दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेपी श्रीवास्तव ने बताया  ट्रू नेट मशीन से जांच शुरू होने पर सीबीनॉट साइट पर जांच का बोझ कम होगा, वहीं दूसरी ओर मरीजों को जल्द और घर के निकट उच्च स्तरीय जांच का लाभ मिल सकेगा। ट्रू नेट मशीनों में बैटरी का बैकअप है, इसलिए बिजली बाधित होने पर भी कार्य को काफी समय तक सुचारू रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया इन मशीनों की मदद से काफी कम समय में मरीज की सटीक जांच की जा सकती है। इस अवसर पर समस्त साइटों के स्टाफ और इंचार्ज के साथ- साथ जिला क्षय रोग केंद्र पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा. चंद्र प्रकाश, डीपीसी राघवेंद्र सिंह चौहान, पीपीएम दीपाली गुप्ता, एसए अभिषेक कुमार, लेखाकार छट्ठू सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
------------  आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed