{"_id":"5fb4105d8ebc3e5fad3aadc3","slug":"ghaziabad1605636189","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 से 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
19 से 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 से 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
- दिल्ली आने-जाने वालों पर होगी विशेष निगरानी
- बॉर्डर क्षेत्र में चलाया जाएगा विशेष अभियान दिल्ली आओ गमन करने वालों की होगी जांच
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। शासन के निर्देश पर संभावित कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 19 से 30 सितंबर तक विशेष जांच अभियान शुरू किया जाएगा। निर्देश के अनुसार सरकारी और निजी कार्यालयों के अलावा मलिन बस्तियों, बाजारों, स्कूलों, सरकारी संस्थान जेल, आश्रय गृह में सैंपलिंग की जाएगी। दिल्ली बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। प्रतिदिन दिल्ली आने जाने वाले लोगों के घरों में रेंडम सैंपलिंग की जाएगी।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने कहा जिले में प्रतिदिन की जा रही एंटीजन की कुल जांच में से 40 फीसदी जांच इन स्थानों पर की जाएगी। इसी तरह, आरटी-पीसीआर का 20फीसदी जांच की जाएगी।
पहले तीन दिनों में अभियान शहरी झुग्गियों में चलाया जाएगा। इसके बाद, अगले तीन दिनों के लिए जेल (अस्थायी जेलों सहित), बाल आश्रम, महिला आश्रय गृह, वृद्धाश्रम जैसे बंद परिसर में सैंपलिंग की जाएगी। डीएम ने बताया कि एक-एक दिन स्ट्रीट वेंडर्स, स्कूलों, सरकारी और निजी कार्यालयों के लिए रखा गया है। अंतिम तीन दिन बाजारों - शहरी, स्थानीय और साप्ताहिक हाट में चलाया जाएगा। गाजियाबाद के लिए शासन ने 3500 एंटीजन जांच और 1100 आरटी-पीसीआर जांच करने का लक्ष्य प्रतिदिन तय किया है।
विज्ञापन
बेहतर कवरेज के लिए, अधिकारियों को केवल एक दिन में पांच मलिन बस्तियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है। उन्हें स्थानीय शहरी निकाय और पार्षद की मदद पहले से लेने के लिए कहा गया है ताकि जांच अभियान के बारे में जानकारी लोगों को मिल सके। अभियान के दौरान रोगियों और टीबी, कैंसर व श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है। उन्हें रोगसूचक व्यक्तियों के आसपास के घरों से नमूने एकत्र करने के लिए भी कहा गया था।
स्कूलों और निजी कार्यालयों के लिए, अधिकारियों से कहा गया है कि वे अभियान के बारे में पहले से जानकारी दें जिससे कि नमूना लेने के दौरान सौ फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहे। स्कूल कॉलेज में अगर अभिभावक लिखित अनुमति देंगे तो छात्रों के भी नमूने लिए जाएंगे।
-----
आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन