{"_id":"5fb3e76c8ebc3e9be3464043","slug":"ghaziabad1605625708","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस कार्यकारी मंडल बैठक आज से, भाग लेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आरएसएस कार्यकारी मंडल बैठक आज से, भाग लेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः सरस्वती शिशु मंदिर में होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की क्षेत्र स्तर की दो दिवसीय बैठक
विज्ञापन
- अगले वर्ष की कार्ययोजना व वर्तमान में चल रहे कामों की होगी समीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की क्षेत्र स्तर की दो दिवसीय बैठक होगी। बैठक में आरएसएस की अगले वर्ष की कार्ययोजना और वर्तमान में चल रहे कार्यों की समीक्षा की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सरसंघ चालक मोहनराव भागवत और सरकार्यवाहक सुरेश भैया जोशी भाग लेंगे।
मंगलवार से बैठक में शामिल होने वाले आरएसएस पदाधिकारियों का आगमन शुरू हो गया। बैठक को देखते हुए नेहरू नगर और सरस्वती शिशु मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। खुद पुलिस कप्तान कलानिधि नैथानी ने आयोजन स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। संघ के विभाग प्रचार प्रमुख मधुर शर्मा ने बताया कि बुधवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की होने वाली इस बैठक में ब्रज, उत्तराखंड और मेरठ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के 22 सदस्य भाग लेंगे। अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली इस बैठक को कोविड-19 के मद्देनजर मंडल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। पूरे देश में 11 क्षेत्रों की बैठक होंगी। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कि बैठक में आगामी कार्ययोजना व समीक्षा के अलावा कोविड-19 से प्रभावित जनजीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाबलंबन, स्वदेशी आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।
--------
विज्ञापन