फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जिला एमएमजी अस्पताल में बनाए जाएंगे दिव्यांग प्रमाण

जिला एमएमजी अस्पताल में बनाए जाएंगे दिव्यांग प्रमाण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
जिला एमएमजी अस्पताल में बनाए जाएंगे दिव्यांग प्रमाण
विज्ञापन
- कोविड अस्पताल होने से संयुक्त अस्पताल में आठ महीने पहले बंद हो गया था प्रमाण पत्र बनना  माई सिटी रिपोर्टर   गाजियाबाद। आठ महीने के बाद अब फिर से दिव्यांग प्रमाण पत्र एमएमजी अस्पताल में बनने शुरू होंगे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने दिव्यांग बोर्ड गठन करने के निर्देश थे। इसके बाद सीएमओ ने जिला एमएमजी अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिखकर जल्द ही दिव्यांग बोर्ड गठन करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार से अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने शुरू हो जाएंगे। 
 कोरोना महामारी से पूर्व संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया जाता था। इसमें पहले व तीसरे सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल के डाक्टरों की टीम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाते थे, जबकि दूसरे व चौथे सोमवार को जिला एमएमजी अस्पताल के डाक्टरों की टीम प्रमाण पत्र बनाती थी। कोरोना महामारी के चलते संयुक्त जिला अस्पताल को कोविड लेवल-2 अस्पताल में तब्दील करते हुए संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए शुरू किया गया। वर्तमान में भी कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस कारण से यहां दिव्यांग के प्रमाण पत्र बनाने पर रोक लगा दी गई। सीएमओ पत्र में कहा है कि संयुक्त अस्पताल में कोविड मरीजों का इलाज होने के चलते यहां प्रमाण बनाने का कार्य नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जिला अस्पताल में जल्द ही बोर्ड गठित कर प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया जाए। 
विज्ञापन
-------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed