फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्नातक एवं शिक्षक संघ के चुनाव के लिए नामित किए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट 

स्नातक एवं शिक्षक संघ के चुनाव के लिए नामित किए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
स्नातक एवं शिक्षक संघ के चुनाव के लिए नामित किए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट 
विज्ञापन
- मतदान केंद्र भी बनाए गए माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। जनपद में मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे ध्यान में रखकर डीएम ने सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए गाजियाबाद शहर, साहिबाबाद, लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर एवं भोजपुर में मतदेय स्थल बनाए गए हैं। खंड विकास कार्यालय लोनी, कैलाशवती इंटर कॉलेज अर्थला साहिबाबाद, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र गाजियाबाद, तहसील सदर कार्यालय, नगर निगम के सिटी जोन कार्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान शास्त्री नगर, इंग्राहम इंटर कॉलेज, खंड विकास कार्यालय रजापुर, हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर, मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज मोदीनगर व खंड विकास कार्यालय भोजपुर में मतदान कराया जाएगा। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखकर सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अपर जिलाधिकारी (भू.अ.), अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एसडीएम लोनी, अपर उप-जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय), एसडीएम गाजियाबाद, एसडीएम मोदीनगर को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। जरूरत पडऩे पर उनकी सेवाएं ली जाएंगी। वोटिंग के दरम्यान चारों अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। ------------ आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed