फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   परमवीर चक्र काव्य महोत्सव का आयोजन 22 को

परमवीर चक्र काव्य महोत्सव का आयोजन 22 को

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। काव्यकुल संस्थान गाजियाबाद 22 नवंबर को वतन के प्रहरी परमवीर चक्र विजेताओं के शौर्य को नमन करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय काव्य महोत्सव का आयोजन करेगा। इस काव्य महोत्सव की विशेषता है कि इसमें देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के शौर्य गाथा पर सभी कविता करेंगे। इसमें 15 देशों के लगभग 200 कवि भाग लेंगे। काव्यकुल संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय ने बताया कि इतने अधिक कवियों का आयोजन ऑनलाइन होगा यह एक रिकार्ड होगा। इसमें कवियों को छोटे-छोटे समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक समूह के लिये एक संचालक, अध्यक्ष नियुक्त किया गए हैं। कार्यक्रम के प्रभारी ओंकार त्रिपाठी रहेंगे। उन्होंने बताया इस काव्य गोष्ठी में जितनी भी कविताएं पढ़ी जाएंगी उनका प्रकाशन भी होगा और यह पहली किताब होगी जो परमवीर चक्र विजेताओं के नाम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed