{"_id":"5fb3b4178ebc3e9b89791675","slug":"ghaziabad1605612567","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का काउंटर पर रखा मोबाइल चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुकानदार का काउंटर पर रखा मोबाइल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवनीत विहार खोड़ा में दुकानदार का काउंटर पर रखा मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित ने कॉल करने के लिए मोबाइल तलाशा तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने खोड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वैशाली निवासी राजेश की खोड़ा के नवनीत विहार में परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर बात करके उन्होंने अपना मोबाइल अपने पास काउंटर पर ही रख दिया। इसके बाद वह काम में लग गए। कुछ देर बाद जब वह खाली हुए तो उन्होंने किसी को कॉल करने के लिए मोबाइल ढूंढा तो मोबाइल नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने परिचित के मोबाइल से अपने नंबर पर कॉल किया तो मोबाइल बंद आ रहा था। पीड़ित ने खोड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ खोड़ा मोहम्मद असलम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन