फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भारत को जानो प्रतियोगिता में एनएन मोहन स्कूल विजेता

भारत को जानो प्रतियोगिता में एनएन मोहन स्कूल विजेता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
भारत को जानो प्रतियोगिता में एनएन मोहन स्कूल विजेता
विज्ञापन
- महाराजा अग्रसेन स्कूल को वरिष्ठ वर्ग में मिला दूसरा स्थान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। वसुंधरा स्थित पद्मश्री एनएन मोहन स्कूल ने भारत विकास परिषद वसुंधरा संस्कार के भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं महाराजा अग्रसेन स्कूल की टीम को वरिष्ठ वर्ग में दूसरे स्थान मिला। परिषद की तरफ से कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता कराई गई थी। 
भारत विकास परिषद वसुंधरा संस्कार के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता में कई स्कूलों के बच्चों ने कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में हिस्सा लिया था। वरिष्ठ वर्ग में पद्मश्री एनएन मोहन पब्लिक स्कूल को प्रथम और महाराजा अग्रसेन स्कूल टीम ने दूसरा स्थान, दिल्ली पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह कनिष्ठ वर्ग में एसएन पब्लिक स्कूल प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वितीय व आम्रपाली ग्लोबल इंग्लिश स्कूल तृतीय पायदान पर रहा। अब दोनों वर्गों की विजेता टीमों ने अगले राउंड के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। जिन्हें 22 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत एनसीआर रीजन-1 के प्रतिभागियों के बीच मुकाबला करना होगा। इसमें करीब 30 शाखाओं से छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने दोनों टीमों को प्रोत्साहित किया है । 
विज्ञापन
------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed