{"_id":"5fb3b3db8ebc3e9ba007d87c","slug":"ghaziabad1605612507","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ रोड पर होगा डेंस कार्य, वाहन चालकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीआईएसएफ रोड पर होगा डेंस कार्य, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएसएफ रोड पर होगा डेंस कार्य, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
- शक्तिखंंड से आगे आधा किलोमीटर एरिये में टूटी है सड़क
- जल निगम का प्रॉजेक्ट पूरा होने के बाद जीडीए कराएगा निर्माण कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
सीआईएसएफ रोड पर शक्तिखंड पेट्रोल पंप से आगे करीब आधा किलोमीटर के एरिये में सड़क की हालत बेहद खराब है। जल निगम और जीडीए के एसटीपी का गंदा पानी ओवरफ्लो होने से वहां जलभराव की वजह से गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। जीडीए हादसे को दूर करने के लिए सड़क पर डेंस कार्य कराएगा। इसके लिए अधिकारियों ने योजना तैयार की है।
शक्तिखंड निवासी कुलदीप ने बताया कि बीते तीन महीने से जल निगम द्वारा सीआईएसएफ रोड पर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कनावनी से लेकर सीआईएसएफ प्वाइंट तक वन-वे रूट किया है। लेकिन कनावनी एसटीपी से आगे सड़क पर सीवर का पानी भरने के कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहनों को अवरोध होता है। वसुंधरा से नोएडा जाने वाले और नोएडा से वसुंधरा-साहिबाबाद आने वाले रोजाना करीब पांच-छह हजार लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। इतना ही नहीं, पेट्रोल पंप से आगे वाहनों का जाम लगने से गाड़ी अटक जाती है। स्थानीय लोग कई बार सड़क में गड्ढों को भरवाने की मांग कर चुके हैं। इस पर जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी का कहना है कि सीआईएसएफ रोड के आधा किलोमीटर रोड का निर्माण कराया जाएगा। जल निगम का प्रॉजेक्ट पूरा होने के बाद डेंस कार्य के साथ डाबर की रोड तैयार की जाएगी। इसका एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है। दिसंबर माह में जल निगम का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों में काम शुरू करा दिया जाएगा।
-------------------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन