फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने वृद्ध को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने वृद्ध को रौंदा, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी ५७ वर्षीय किशनलाल रविवार को अपने घर से बुलंदशहर किसी काम से आए थे। जहां से वह बाइक लेकर शाम को ही वापस अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि जब वह गांव गंगेरूआ के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही ट्रक चालक की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed