फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फसल अवशेष जलाने पर एक अज्ञात सहित दो पर एफआईआर

फसल अवशेष जलाने पर एक अज्ञात सहित दो पर एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में फसल अवशेष जलाने का सिलसिला जारी है। इस पर कृषि विभाग ने एक अज्ञात सहित दो किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की है। जनपद में अब तक धान की पराली और फसल अवशेष जलाने पर 41 किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि गत दिवस शनिवार और रविवार को दिल्ली में सेटेलाइट से ली गई तस्वीर के बाद जनपद में दो स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारी संबंधित क्षेत्र के लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया एक आग लगाने की घटना गुलावठी क्षेत्र के गांव पितोवास में सामने आई। यहां पर आग सड़क किनारे कूड़े में लगाई गई थी। इस पर संबंधित क्षेत्र के थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की गई है। इसी तरह दूसरी आग लगाने की घटना लखावटी क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ में सामने आई। यहां पर इसी गांव के किसान ने फसल अवशेष को आग लगाई थी। इस पर किसान शीशपाल के खिलाफ संबंधित क्षेत्र के थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। आरपी चौधरी ने बताया कि जनपद में अब तक धान की पराली जलाने और फसल अवशेष जलाने वाले ४१ किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाने के साथ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने जनपद के किसानों से फसल के अवशेष न जलाने का आह्वान किया है, ताकि पर्यावरण को बिगडऩे से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed