{"_id":"5fb294fc8ebc3ec5f0431c47","slug":"ghaziabad1605539068","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में बीते दिनों हुई दो वारदातों (पहले छेड़छाड़ और बाद में सामूहिक दुष्कर्म) का जिक्र किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले में एसपी देहात अनूपशहर कोतवाली पहुंचकर पड़ताल मे जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी १९ वर्षीय युवती बीए एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गत तीन अक्तूबर को बैंक जाते समय गांव निवासी युवक कमरूद्दीन ने कार से उसका अपहरण कर लिया था। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ किया और दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बताया गया कि बाद में पीडि़ता ने आरोपी के मांफी मांगने पर अपने बयान आरोपी के पक्ष में दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी थी। वहीं, गत 24 अक्तूबर को पीड़िता ने आरोपी कमरूद्दीन, लच्छमपुर के प्रधान के पुत्र अबरार और छर्रा थाना क्षेत्र निवासी मुबीन के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि गत 16 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे आरोपी कमरू द्दीन ने उसे गांव के बाहर बुलाया था। जहां से वह अपने दोनों साथियों के साथ उसे ले गया और फिर निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसका अश्लील वीडियो आरोपी अबरार और मुबीन ने बना लिया था। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद कोई सख्त कदम नहीं उठाया था, आरोपी खुलेआम घूम रहे थे। इसी कारण पीडि़ता आहत थी। सोमवार को उसने अपने कमरे में जाकर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोट
प्रारंभिक दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। आरोपी युवक कमरूद्दीन और मृतका के बीच प्रेम संबंध की जानकारी मिली है। सुसाइड नोट की भी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन