{"_id":"5fb294b58ebc3e8cba6c4962","slug":"ghaziabad1605538997","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, एक की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जनपद में सोमवार को 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 38 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, कोरोना पीडि़त नगर निवासी एक बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में संक्रमण के अब कुल 4967 केस हो गए हैं।
विज्ञापन
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि नगर क्षेत्र के देवीपुरा निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में मौत हो गई है। साथ ही नगर के शांतिनगर, ईटारोड़ी, मोतीबाग और देवीपुरा निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा जहांगीराबाद में दो, सिकंदराबाद में एक, खुर्जा में एक, अरनियां में एक, स्याना में एक और शिकारपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, अब तक कुल 4579 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 78 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 310 लोगों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन