फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खाली पड़े भूखंड में मिला कूड़ा तो लगेगा जुर्माना

खाली पड़े भूखंड में मिला कूड़ा तो लगेगा जुर्माना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
खाली पड़े भूखंड में मिला कूड़ा तो लगेगा जुर्माना
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः प्रदूषण पर प्रहार को जीडीए की सख्ती, गंदगी फैलाने वालों पर कसी जाएगी नकेल, जीडीए की विभिन्न योजनाओं में खाली पड़े हैं 1835 भूखंड
विज्ञापन
- जोन प्रभारी टीम बनाकर रखेंगे नजर, लगातार कूड़ा डालने की शिकायत पर एक्शन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्रदूषण पर प्रहार के लिए जीडीए की ओर से विभिन्न योजनाओं में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अब प्राधिकरण की योजनाओं में खाली पड़े भूखंडों में कूड़ा मिलने पर आवंटियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही खाली पड़े भूखंडों में कूड़े के ढेर को तत्काल साफ कराने के प्रवर्तन प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न जोन में प्रवर्तन अनुभाग की टीम खाली पड़े भूखंडों में कूड़ा डालने वालों पर नजर रखेगी। जीडीए के विभिन्न जोन में करीब 1835 भूखंड खाली पड़े हैं। निर्माण न होने और देखरेख के अभाव में खाली पड़े भूखंडों में कूड़ा जमा हो गया है। स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉटों में लगे कूड़े के ढेर की जीडीए में कई बार शिकायत की है। ग्रैप लागू होने के बाद प्राधिकरण ने इस दिशा में भी सख्ती करनी शुरू कर दी है। प्रवर्तन के साथ अभियंत्रण अनुभाग के अधिकारी नियमित तौर पर योजनाओं में निरीक्षण करेंगे। सबसे पहले कूड़ा मिलने पर उसे तत्काल रूप से साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
कूड़ा साफ कराने के बाद आवंटियों या फिर कूड़ा डालने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। प्राधिकरण की ओर से सालों पहले भूखंड खरीदने और निर्माण नहीं करने वालों पर कढ़ाई की जाएगी। खाली पड़े भूखंडों के आवंटियों को नोटिस जारी कर कूड़े के साथ निर्माण न करने का कारण पूछा जाएगा। ऐसे आवंटियों को पूर्व में तय समयसीमा के अंदर निर्माण शुरू करने पर भूखंड का आवंटन निरस्त करने की भी चेतावनी दी गई थी। ऐसे में प्रदूषण को लेकर उठाए जा रहे कड़े कदमों के कारण ऐसे आवंटियों पर शिकंजा कसेगा। जीडीए सचिव ने प्रवर्तन, अभियंत्रण अनुभाग के अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जीटीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि खाली प्लॉटों में कूड़े के लगे ढेर की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। अधिकारियों को तत्काल कूड़ा साफ कराने के साथ दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed