{"_id":"5fb274568ebc3e9bd266ed3a","slug":"ghaziabad1605530710","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार के बजाए अब प्रतिदिन होगी 3500 एंटीजन जांच","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दो हजार के बजाए अब प्रतिदिन होगी 3500 एंटीजन जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार के बजाए अब प्रतिदिन होगी 3500 एंटीजन जांच
विज्ञापन
- दिल्ली सीमा से लगे क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी जांच
- लोहिया नगर में एक और कोविड अस्पताल होगा शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। दिल्ली में फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब बार्डर से सटे हुए क्षेत्रों में फिर से जांच बढ़ाई जाएगी। दिल्ली बार्डर से सटे क्षेत्रों के लाखों लोग प्रतिदिन दिल्ली आवा-गमन करते हैं। इससे संक्रमण फैलने की आंशका बढ़ गई है। इसलिए कौशांबी, भोवापुर, लोनी, सीमापुरी बार्डर, सूर्य नगर, सहित अन्य क्षेत्रों में जांच बढ़ाई जाएगी। अभी तक दो हजार एंटी जांच की जा रही थी और अब 3500 जांच एंटीजन जांच की जाएगी। जबकि आरटी-पीसीआर जांच कम से कम 1100 प्रतिदिन की जाएगी, अगर मरीज बढ़ते हैं तो जांच का दायरा बढ़ाया भी जा सकता है।
सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते देख शासन और जिला अधिकारी के निर्देश पर जिले में नवंबर अलर्ट जारी किया गया था। इसमें सर्विलांस टीमें बढ़ाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी बेहतर की जा रही हैं। सरकारी स्तर पर एल-1 अस्पताल के लिए मोदीनगर में 250 बेड का दिव्य ज्योति नर्सिंग होम तैयार है। एल-2 कोविड अस्पतालों में संजयनगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय के अलावा राजेंद्र नगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल शामिल है। सरकारी स्तर पर एल-3 कोविड अस्पताल संतोष अस्पताल में संचालित है। इसके अलावा जनपद में 13 निजी कोविड अस्पताल संचालित हैं। जल्द ही लोहिया नगर में 100 बेड का एक और कोविड अस्पताल शुरू किया जाएगा। बता दें कि लोहिया नगर में एक और प्राइवेट कोविड अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है।
----------
आशुतोष यादव
विज्ञापन