{"_id":"5fb264a18ebc3e9bda5381a6","slug":"ghaziabad1605526689","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में चोरी करते रंगे हाथ दबोचा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गोदाम में चोरी करते रंगे हाथ दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। क्षेत्र में लगातार चोर वारदात कर रहे हैं। पब्लिक खुद ही साहस कर बदमाशों को पकड़ रही है। साहिबाबाद के राजीव कालोनी गली नंबर दस में प्लास्टिक के गोदाम में एक चोर चोरी करने घुस गया। अंदर सो रहे गोदाम मालिक ने आरोपी को दबोच लिया। चोरी की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी की धुनाई कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नंदनगरी दिल्ली निवासी राजेश का मोहननगर की राजीव कालोनी गली नंबर दस में प्लास्टिक का गोदाम है। १३ नवंबर की रात को वह अपने गोदाम में ही सोए हुए थे। इस दौरान एक शातिर चोर उनके गोदाम में चोरी करने के लिए घुस गया। उनकी नींद खुल गई। उन्होंने आरोपी को जाकर मौके पर ही दबोचकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और आरोपी की जमकर धुनाई की। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर साहिबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए आरोपी ने लोगों को अपना नाम नोलेश निवासी टीलामोड़ बताया। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट कर ली है।
विज्ञापन