फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डॉक्टर सहित 50 संक्रमित, 103 डिस्चार्ज

डॉक्टर सहित 50 संक्रमित, 103 डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर सहित 50 संक्रमित, 103 डिस्चार्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के  डॉक्टर  सहित कोरोना संक्रमण के 50 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके 103 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में कुल 20539 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। 19157 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित 87 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 1295 मरीजों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में वसुंधरा निवासी पति पत्नी, साहिबाबाद के केनरा बैंक में कार्यरत कर्मचारी, शांति गोपाल अस्पताल का स्टाफ, वर्ल्ड स्क्वायर मॉल एवं महागुन मॉल में काम करने वाले कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
अब बढ़ेगी मरीजों की संख्या ग्रेटर नोएडा में कोरोना की जांच करने वाले स्टाफ के दीपावली अवकाश पर जाने से पिछले 2 दिन से रिपोर्ट नहीं आ पा रही है।  इसके चलते 15 सौ से अधिक सैंपल की जांच रिपोर्ट अटकी हुई है। सोमवार को स्टाफ के काम पर लौट आने के बाद जांच रिपोर्ट मिलने की संभावना है। स्टाफ के अवकाश पर जाने से रविवार को जिला एमएमजी अस्पताल में संचालित आरटी पीसीआर लैब भी बंद रहा। अधिकारियों का मानना है कि दीपावली के बाद मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बन्द हुआ सैनिटाइजेशन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद सैनिटाइजेशन भी बंद करा दिया गया है पिछले 3 दिन में जिला एमएमजी अस्पताल में एक डॉक्टर, पैथोलॉजी लैब में 2 स्टाफ,  जिला संक्रामक रोग नियंत्रण सेल में एक अधिकारी व सीएमओ कार्यालय के 2 स्टाफ संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसके बावजूद इन स्थानों पर कहीं भी सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया है।
स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जहां संक्रमित मिलते हैं वहां सैनिटाइजेशन कराया जाता है ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed