फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सात एमएम बारिश से गिरा तापमान, बढ़ेगी सर्दी

सात एमएम बारिश से गिरा तापमान, बढ़ेगी सर्दी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो लगा लें......
विज्ञापन
सात एमएम बारिश से गिरा तापमान, बढ़ेगी सर्दी - फसलों के लिए लाभदायक, प्रदूषण में भी आएगी कमी माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। मौसम में बदलाव होने के बाद हुई बारिश के बाद अब ठंड भी बढ़ेगी। इस बारिश से फसलों को फायदा होने के साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी। रविवार को सात एमएम बारिश होने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेंल्सियस एवं न्यनूतम 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार व मंगलवार को मौसम साफ रहने के बाद बुधवार व बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे, इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हवा का दबाव 1025 एमबी रिकार्ड किया गया। हवा की स्पीड आठ किमी प्रति घंटा दक्षिण-पूर्व रही। बारिश के बाद नमी 60 फीसद दर्ज की गई। रविवार को सुबह से मौसम में बदलाव होना शुरू हुआ था और दोपहर तक बादल छा गए थे। शाम तीन के बजे से बूंदाबादी शुरू हो गई जो देर रात तक चलती रही। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने और मौसम में बदलाव होने का लोगों ने  जमकर लुत्फ उठाया। बारिश सामान्य थी, लेकिन बाजार में भीड़-भाड़ न के बराबर रही और समोसे और पकौड़े की दुकान भी देर शाम तक भीड़ उमड़ती रही। 
विज्ञापन
बुजुर्गों और बच्चों का रखें विशेष ख्याल महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. आनंद सिंह का कहना है कि अचानक मौसम में बदलाव होने पर बच्चों एवं बुजुर्गों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसका कारण है कि दोनों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बारिश के बाद ठंड बढ़ने से निमोनिया और सांस लेने में परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि सर्दी से बचाव करें और खान-पान में विशेष ध्यान दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों के लिए लाभदायक  दोपहर बाद हुई बारिश से हर फसल के लिए लाभदायक है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं, गन्ना, सरसो और सब्जी की फसल लगी है। इस बारिस से फसलों की पत्तियों पर पड़ी धूल- धुल जाएगी। इससे विकास बेहतर होगा, क्योंकि प्रदूषण और धूल से फसलों का भी विकास प्रभावित होता है। 
------------ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हुई है। हवा की गति दक्षिण पूर्व  होने से दिल्ली-एनसीआर में दबाव बढ़ गया। इसके चलते बारशि हुई है। सोमवार को मौसम साफ हो जाएगा। इस बारिश से प्रदूषण से राहत तो मिलेगी ही, फसलों के लिए भी लाभदायक साबित होगी।  डा. एसबी सिकेरा, कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र  ------------- एक सप्ताह के तापमान पर एक नजर डिग्री सेल्सिय में  दिन - अधिकतम - न्यूनतम - मौसम रविवार - 24 - 21 - बारिश  सोमवार - 24 - 18 - बूंदाबादी की संभावना  मंगलवार - 25 - 18 - साामान्य  बुधवार - 23 - 17 - बादल  बृहस्पतिवार - 23 - 17 - बादल  शुक्रवार - 24 - 16 - सामान्य  शनिवार - 23 - 16 - सामान्य  ------------------ आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed