{"_id":"5fb1209a8ebc3e9b946f5e09","slug":"ghaziabad1605443738","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरापुरम की सेंट्रल वर्ज में खुले में दौड़ रहा करंट, जीडीए बेखबर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इंदिरापुरम की सेंट्रल वर्ज में खुले में दौड़ रहा करंट, जीडीए बेखबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम की सेंट्रल वर्ज में खुले में दौड़ रहा करंट, जीडीए बेखबर
विज्ञापन
- सुचेता कृपलानी मार्ग समेत अन्य मुख्य पर स्ट्रीट लाइट के खुले में पड़े तार
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
प्रदूषण की धुंध और कोहरे के बीच जीडीए की लापरवाही कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। इंदिरापुरम में सड़क के बीच सेंट्रल वर्ज में बिना सुरक्षा इंतजाम के खुले में तार पड़े हुए हैं। इन तारों से बिजली का करंट दौड़ता है। जबकि सेंट्रल वर्ज में जीडीए कर्मचारी सफाई करते रहते हैं। लोगों का आरोप है कि चोरों ने स्ट्रीट पोल से सुरक्षा कवर के लिए लगी प्लेटों को चोरी कर लिया है।
इंदिरापुरम में सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था का अमर उजाला ने जायजा लिया तो जीडीए की सुविधाओं की परत-दर-परत खुलती गई। कई जगह सेंट्रल वर्ज में बिजली के तार खुले पड़े नजर आए तो सुचेता कृपाली मार्ग पर जीडीए की स्ट्रीट पोल पर सेफ्टी कवर गायब मिले। उससे बिजली के तार बाहर निकल रहे थे। यही खतरा ज्ञानखंड, न्यायखंड और अन्य इलाकों में बना हुआ है। इंदिरापुरम के अधिकांश लोग इस रूट को एनएच-9 से वसुंधरा की तरफ आने के लिए उपयोग करते हैं। सुचेता कृपाली मार्ग से आगे गुरुद्वारा और साई मंदिर भी बना है। सेंट्रल वर्ज में जीडीए के कर्मचारी ही पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई और सफाई करते हैं। जिन पर बिजली का करंट लगने का खतरा बना है। लोगों का आरोप है शराब के नशे में शरारती तत्व और नशेडियों ने स्ट्रीट पोल पर लगा सुरक्षा कवर चोरी कर लिया है।
परिचर्चा ः
- स्ट्रीट पोल से बिजली के तार खुले में पड़े होने से खतरा बना रहता है। इससे कभी भी किसी के साथ हादसा हो सकता है। रात के समय में कुछ लोग नशे में सेंट्रल वर्ज में ही गिरकर सो जाते हैं। ऐसे में जीडीए को जल्द से जल्द खतरा दूर कराना चाहिए। अनुज त्यागी
विज्ञापन
- सड़क किनारे फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज में बिजली के तार बड़ा खतरा बने हुए हैं। जीडीए ने अधिकाश जगह पर स्ट्रीट पोल को कवर किया हुआ है लेकिन कुछ जगह पर अभी तक बिजली के तार खुले पड़े हैं। इनसे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। विकास अग्रवाल
- मेरा रोजाना हिंडन किनारे सड़क से वसुंधरा की तरफ जाना होता है। कई बार देखा है कि स्ट्रीट पोल से बिजली के तार खुले में पड़े हैं। इनसे करंट के झनझनाहट की आवाज आती है। जानवर भी करंट को भांप कर दूर चले जाते हैं। रात के समय या कोहरे में हादसे का खतरा ज्यादा है।
अधिकारी का वर्जन ः
सभी जगहों पर स्ट्रीट पोल के तार सुरक्षा तार से बंद किए गए हैं। स्थानीय लोगों से इस बारे में शिकायत नहीं मिली है। कर्मचारियों को भेजकर वहां सुरक्षा कवर लगवा दिए जाएंगे। एके सिंह , प्रभारी विद्युत विंग-जीडीए
-------------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन