फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कल से इंदिरापुरम में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

कल से इंदिरापुरम में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
कल से इंदिरापुरम में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  इंदिरापुरम में सड़क किनारे लगने वाले अतिक्रमण और सेंट्रल वर्ज में गंदगी के खिलाफ मंगलवार से अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अधिकारियों ने अभियान का निर्णय लिया है। सेंट्रल वर्ज में पेड़-पौधों की पत्तियां टूटने के बाद वह सूख गई हैं। वहीं सड़क किनारे अतिक्रमण से लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। इससे लोगों में गुस्सा भरा रहता है।
जीडीए के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर टीम बना दी गई है। मंगलवार से सीआईएसएफ, काला पत्थर रोड, शक्तिखंड समेत विभिन्न रूटों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। पिछले दिनों भी काला पत्थर रोड पर अभियान चलाया था। मगर वहां दोबारा से अतिक्रमण की शिकायत मिल रही है। इसके अलावा सेंट्रल वर्ज में पेड़-पौधों की पत्तियां टूट गई हैं। जो काफी दिनों से पड़ी होने से सूख चुकी हैं। इससे मुख्य सड़कों के सेंट्रल वर्ज में सूखे पत्तों का ढेर लग गया है। मंगलवार को कर्मचारियों को लगवाकर इन्हें वहां से हटवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed