{"_id":"5fb10c598ebc3e74f325dc61","slug":"ghaziabad1605438553","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन की शानदार पारी से एलबी शास्त्री को 99 रन की जीत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अमन की शानदार पारी से एलबी शास्त्री को 99 रन की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन की शानदार पारी से एलबी शास्त्री को 99 रन की जीत
विज्ञापन
- हरि सिंह एकेडमी को खराब प्रदर्शन से मिली हार
- परगम शर्मा को 64 रन के लिए मिला फाइटर ऑफ द मैच
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
मोहन नगर के मोहन मिकिंस मैदान पर शुक्रवार को हरि सिंह एकेडमी और एलबीएस शास्त्री टीम के बीच मैच खेला गया। एलबी शास्त्री ने पहले बल्लेबाजी में अमन (156) के दम पर छह विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। दूसरी पारी में हरि सिंह एकेडमी 34 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। उसे मुकाबले में 99 रन से हार मिली। विजेता टीम के अमन को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी।
टॉस जीतकर हरि सिंह एकेडमी ने पहले बॉलिंग चुनीं। एलबी शास्त्री टीम से ओपनिंग पर दीपेश और अमन की जोड़ी उतरी। दोनों ने 124 रन की साझेदारी की। जिसमें दीपेश चार चौक्कों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी विकेट के लिए तेजस्वी 28 रन और शुभम 9 रन बना सके। अमन ने शानदार 16 चौक्के और दो छक्कों जड़कर 156 रन की पारी खेली। टीम ने सीमित 40 ओवर में 260 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। हरि सिंह से मुकेश और सागर को दो-दो विकेट की सफलता मिली।
जबाब में हरि सिंह एकेडमी 34.3 ओवर में 161 रन बनाकर आउट हो गई। टीम से प्रगम शर्मा ने सर्वाधिक 64 और मानव गोयल ने 34 रन बनाए। लड़खड़ाई टीम को 99 रन से मैच हारना पड़ा। एलबी शास्त्री से ईशान सिंह ने पांच और रमेश प्रसाद व अरुण पुंडीर ने दो -दो विकेट चटकाए। विजेता टीम के अमन को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-----------------------
सुमित कुमार