फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दो डाक्टर सहित 171 संक्रमित, एक की मौत

दो डाक्टर सहित 171 संक्रमित, एक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
दो डाक्टर सहित 171 संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी भी संक्रमित माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। दो प्राइवेट डाक्टर व स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी सहित 171 मरीज कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। एक मरीज के संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। संक्रमण मुक्त हो चुके 93 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 20386 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें से 18954 स्वस्थ हो चुके हैं। अभी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों के अलावा होम आइसोलेशन में 1346 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण की चपेट में आए 86 मरीजों की मौत हो चुकी है।  शुक्रवार को संक्रमित मरीजों की सूची में दो प्राइवेट डाक्टर, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी, जिला एमएमजी अस्पताल की लैब के दो टेक्नीशियन संक्रमण की चपेट में आए हैं। विभाग के अधिकारी पिछले नौ महीने से जिला संक्रामक नियंत्रण विभाग में कोरोना संबंधित विभागीय कार्य देख रहे थे। एंटीजन जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के संक्रमित होने पर संक्रामक विभाग में काम करने वाले अन्य स्टाफ परेशान हैं। हैरान करने वाला पहलू यह है कि जहां से पूरे जिले के संक्रमित मरीजों के घर व आसपास सैनिटाइजेशन का काम कराया जाता है, वहीं पर अधिकारी के संक्रमण की चपेट में आने के बाद भी सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया। कमोवेश यही हाल जिला एमएमजी अस्पताल का भी रहा, लैब में दो स्टाफ संक्रमित होने के बाद भी सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया। 
विज्ञापन
यह भी हैं संक्रमित अवंतिका में एक ही परिवार के तीन लोग, शास्त्रीनगर में पति-पत्नी, जज कालोनी वैशाली में पति-पत्नी, वसुंधरा के अलग-अलग सेक्टरों में 12 लोग, वैशाली में सात, इंदिरापुरम में 13, गोविंदपुरम में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed