फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दो विधान परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे 60 हजार मतदाता

दो विधान परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे 60 हजार मतदाता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
सबहेडः स्नातक सीट के लिए 53865 और शिक्षक सीट के लिए 6833 मतदाता, एक दिसंबर को होगा मतदान
विज्ञापन
- स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल व शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा चुनावी मैदान में - स्नातक सीट के लिए 59 मतदेय स्थल व शिक्षक सीट के लिए बनाए गए 13 बूथ माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। दो विधान परिषद सदस्यों की सीटों पर एक दिसंबर को मतदान होगा। स्नातक सीट के लिए 53865 और शिक्षक सीट के लिए 6833 मतदाता दो विधान परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे। स्नातक सीट पर भाजपा ने दिनेश गोयल और शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा को चुनावी मैदान उतारा है। कांग्रेस ने जितेंद्र कुमार गौड़ पर विश्वास जताया है। बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन से राजीव शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं। जनपद में जिले में स्नातक सीट के लिए 59 बूथ तो शिक्षक सीट के लिए 13 मतदाता स्थल बनाए गए हैं। मतदान की तिथि नजदीक आते ही मेरठ क्षेत्र की दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए भाजपा संगठन ने ताकत झोंक दी है। लगातार प्रदेश व पश्चिमी यूपी संगठन के पदाधिकारी जीत की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। बीते दिनों भाजपा के दोनों उम्मीदवार मेरठ में अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
स्नातक सीट के लिए सर्वाधिक मतदाता साहिबाबाद क्षेत्र में हैं।साहिबाबाद के कैलाशवती इंटर कालेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर 14 मतदेय स्थल पर कुल 13300 मतदाता हैं। एक-एक हजार के सात और 950 मतदाताओं वाले सात बूथ हैं। फिर दूसरे नंबर पर मुरादनगर विधानसभा में 11135 मतदाता, जबकि गाजियाबाद, लोनी और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में शेष मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
----------------- कोट.... विधान परिषद सदस्यों की सीटों पर एक दिसंबर को मतदान को देखते हुए चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। चुनाव के मद्देनजर विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनाती की गई है। - डा. अजय शंकर पांडेय, डीएम
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed