{"_id":"5fad47e28ebc3e276d6bb66c","slug":"ghaziabad1605191650","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी रहेगा रूट डायवर्जन, सड़क पर रहेंगे पुलिस और अफसर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आज भी रहेगा रूट डायवर्जन, सड़क पर रहेंगे पुलिस और अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित............
विज्ञापन
- धनतेरस व दीपावली को जाम व अपराध मुक्त संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर, सड़क पर उतरे एसएसपी
- सुबह 11 से रात 11 बजे तक जिले में होगी सघन चेकिंग, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर फोकस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। धनतेरस और दिवाली को जाम व अपराध मुक्त संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसके तहत बृहस्पतिवार को जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान शुक्रवार को भी लागू रहेगा। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लाइन व विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिस को भी फील्ड में उतार दिया है। साथ ही थानों में मुंशी, पहरा व दिवसाधिकारी के अलावा सभी पुलिसकर्मियों को सड़क पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी बृहस्पतिवार को बाजार व शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।.................
एसएसपी ने बताया कि सुबह 11 से रात 11 बजे तह जिले में विशेष व सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पुलिस का फोकस चालान काटने की बजाय चेकिंग पर होगा। सभी प्वाइंट्स पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों व लोगों की तलाश ली जाएगी। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर पर विशेष अहतियात बरती जा रही है। साथ ही अंतरजनपदीय सीमाओं पर भी कड़ा पहरा लगाया गया है। यूपी-112 की गाडिय़ों को क्रमवार लगाकर कानून-व्यवस्था की दिशा में काम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी थाना प्रभारी, सीओ व एएसपी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस लाइन से करीब 500 पुलिसकर्मियों को थानों व क्यूआरटी में भेजा गया है। साथ ही दफ्तरों में कार्यरत स्टाफ को भी फील्ड में उतारा गया है।
ज्वेलर्स, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर फोकस..............
एसएसपी ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजार, बस अड्डा व मेट्रो स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों के अलावा ज्वेलर्स पुलिस की प्राथमिकता में रहेंगे। छेड़छाड़ व चोरी की घटनाएं रोकने के लिए सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम बाजार में रहेगी। थानों को दी गई अतिरिक्त फोर्स पर सिर्फ चेकिंग का जिम्मा होगा। हर तरह की सूचना व गतिविधि पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन
यहां सड़क पर खड़े किए वाहन तो उठा लेगी ट्रैफिक पुलिस...............
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अस्थायी पार्किंग बनाई गई हैं। अंबेडकर रोड पर नेहरू युवा केंद्र, जीटी रोड पर रामलीला ग्राउंड तथा शिप्रा मॉल के पास अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। इन स्थानों पर सड़क किराने खड़े होने वाले वाहनों को उठाने के लिए एक-एक टीम लगाई गई है। सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ चालान और वाहन सीज की कार्रवाई जी जाएगी।
--------------------------------------------
आज इन स्थानों पर रहेगा रूट डायवर्ट...............
- पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ की तरफ जाने वाले सभी ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन पुरू तरह बंद रहेगा। यह सभी वाहन हापुड़ चुंगी, साजन मोड़ होते हुए अपन गंतव्य को जाएंगे। इसके अलावा बाजार में आने वाले वाहनों को नेहरू युवा केंद्र में पार्क कराया जाएगा।
- चौधरी मोड़ से पुराना बस अड्डा की तरफ जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी वाहन साजन मोड़ से हापुड़ चुंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- लालकुआं व मेरठ तिराहा की तरफ से घंटाघर आने वाले सभी प्रकार के भारी व व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
-लालकुआं से मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी वाहन साजन मोड़ से हापुड चुंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- हापुड़ तिराहा से लालकुआं की तरफ जाने वाले सभी ऑटो, ई-रिक्शा हापुड़ तिराहा, हापुड़ चुंगी होते हुए अपने गंतव्य हो जाएंगे।
- घंटाघर बाजार में आने वाले सभी निजी वाहनों को रामलीला मैदान में पार्क कराया जाएगा।
- पटेलनगर पुल चढाव से ऊपर जाने वाले सभी ऑटो, ई-रिक्शा को हापुड़ तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन