{"_id":"5fad43588ebc3e9bd646f2f2","slug":"ghaziabad1605190488","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मनी दिवाली, खातों में पहुंची इनाम राशि","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुलिस की मनी दिवाली, खातों में पहुंची इनाम राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सराहनीय कार्य करने वाले 372 पुलिसकर्मियों को कप्तान ने दिए पौने 5 लाख रुपये
विज्ञापन
- एसएसपी बोले- बढ़ेगा पुलिसकर्मियों का मनोबल, बाकी पुलिसकर्मी भी होंगे प्रेरित
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। डेढ़ साल के भीतर सराहनीय कार्य करने वाले 372 पुलिसकर्मियों को इनाम की राशि देकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दिवाली का तोहफा दिया है। दिवाली से ऐन वक्त पहले इनाम की राशि मिलने पर पुलिसकर्मियों के चेहरे खिल गए। एसएसपी ने बताया कि इनाम की राशि के करीब पौने 5 लाख रुपये सीधे पुलिसकर्मियों के खातों में ट्रांसफर होंगे। त्योहार से मिलने इनाम राशि मिलने पर निश्चित तौर पर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा।..............
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती व लगनशील 372 पुलिसकर्मियों को नगद इनाम की राशि देकर सम्मानित किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों ने वर्ष 2019-2020 में सराहनीय कार्य कर नगद इनाम पाया था, उन्हें अब नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नगद इनाम पाने वाले पुलिसकर्मियों में 14 इंस्पेक्टर, 53 सब इंस्पेक्टर, 14 एचसीपी, 207 कांस्टेबल पुरुष, 20 महिला कांस्टेबल और 64 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसएसपी का कहना है कि पुलिसकर्मियों के वेलफेयर मनोबल को बढ़ाने और उनका उत्साहवर्धन करने का कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को दिवाली की बधाई देते हुए जनहित में पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। बतादें कि इससे पूर्व एसएसपी कलानिधि नैथानी अपने मातहतों को तनावमुक्त रखने के लिए दो बार पुलिस सम्मेलन का भी आयोजन कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने न सिर्फ पुलिसकर्मियों की शिकायतों को दूर किया, बल्कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह एवं अन्य पारिवारिक आयोजनों के अवसर पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी देने के निर्देश भी अफसरों को जारी किए। पुलिस सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया।
विज्ञापन