{"_id":"5fad43538ebc3e5fad3aaca7","slug":"ghaziabad1605190483","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्त दीपावली मनाने के लिए निकाली रैली ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नशा मुक्त दीपावली मनाने के लिए निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो लगा लें
विज्ञापन
नशा मुक्त दीपावली मनाने के लिए निकाली रैली
- लोगों को किया गया जागरूक
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त भारत अभियान के तहत भागीरथ सेवा संस्थान द्वारा नशा मुक्त दीपावली रैली निकाली गई। रैली बी ब्लॉक संजय नगर से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों में होते हुए शास्त्री नगर में समाप्त हुई।
रैली को अपर जिलाधिकारी (भूमि अधिग्रहण) कमलेश चंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंंने कहा कि नशा मुक्त दीपावली रैली निकालकर भागीरथ सेवा संस्थान द्वारा एक सकारात्मक मैसेज समाज को दिया जा रहा है। त्योहारों के मौके पर अक्सर लोग नशे का सेवन कर लेते हैं जो कि बहुत ही गलत है। नशा स्वयं सेवन करने वाले व्यक्ति और उसके परिवार और समाज के लिए भी हानिकारक है। इस अवसर पर संस्था के निदेशक अमिताभ सुकुल ने कहा कि नशा तात्कालिक रूप से भले ही किसी को सुखद अनुभूति दे दे लेकिन वो वास्तविक रूप में विनाशकारी है। इसलिए नशे से दूर रहें। रैली के समापन पर डायरेक्टर अनादि शुक्ला ने नशा-मुक्त दीपावली, हैप्पी दीपावली का मंत्र देते हुए कहा कि नशा दोस्त नहीं दुश्मन है। इसलिए नशा छोड़िये और खुशी अपनाइए।
-----------------
विज्ञापन