फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
- सिहानी गेट थानाक्षेत्र के सिकरोड़ गांव में कमरे में मृत मिला था दंपति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिकरोड़ गांव मे मृत मिले पप्पू (38) और उसकी पत्नी रेणु (35) के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि मुंह से झाग निकलने व शरीर नाली पडऩे के कारण पुलिस जहर खाकर आत्महत्या करने का अंदेशा जता रही थी।..........
बता दें कि सिकरोड़ निवासी पप्पू के परिवार में 74 वर्षीय बुजुर्ग मां के अलावा पत्नी रेणु व तीन बच्चे थे। बच्चों में दो बेटियां व एक बेटा है। तीनों बच्चे पिछले कुछ दिनों से बुआ के यहां गए हुए थे। मंगलवार रात को पप्पू शराब के नशे में घर पहुंचा, जिसके बाद पत्नी से उसका विवाद हो गया। सुबह 8 बजे तक पप्पू व उसकी पत्नी के कमरे से बाहर न आने पर बुजुर्ग मां ने आवाज लगाई। कोई रिस्पांस न मिलने पर मां ने कमरे मे जाकर देखा तो होश उड़ गए। रेणु चारपाई पर मृत पड़ी थी, जबकि पप्पू कमरे के फर्श पर मृत पड़ा था। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed