फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फोरमैन का 55 दिन बाद भी सुराग नहीं, भटक रहे परिजन

फोरमैन का 55 दिन बाद भी सुराग नहीं, भटक रहे परिजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर के सैन विहार में रहने वाले अभिषेक सिंह का 55 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। मूलरूप से फर्रूखाबाद के मुडग़ांव निवासी अभिषेक हरियाणा के ताबड़ू रोड स्थित लॉजिस्टिक कंपनी में फोरमैन हैं। परिजनों का कहना है कि वह पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों के मुताबिक गत 17 सितंबर को अभिषेक दो दिन की छुट्टी लेकर सैन विहार आए थे, लेकिन कंपनी ने शाम को ही कंपनी ने फोन करके उन्हें बुला लिया। अगली सुबह 6 बजे अभिषेक कंपनी के लिए निकले, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। अभिषेक के भाई अभय का कहना है कि 19 सितंबर की सुबह 9 बजे बागपत के कलंजरी गांव और पौने दो घंटे बाद राजनगर एक्सटेंशन में उनके भाई की लोकेशन मिली। इसी दिन पलवल में उनके एटीएम से दो बार में 77 सौ रुपये निकले। बैंक वाले एटीएम की फुटेज नहीं दिखा रहे तो पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed