{"_id":"5faaad1d8ebc3e9bad322223","slug":"ghaziabad1605020957","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव में जीत के रुझानों पर भाजपा ने मनाया दीपोत्सव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बिहार चुनाव में जीत के रुझानों पर भाजपा ने मनाया दीपोत्सव
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के रुझानों पर भाजपा महानगर कार्यालय पर मनाया गया दीपोत्सव
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
भाजपा महानगर कार्यालय में बिहार चुनाव और यूपी उपचुनाव में जीत पर जलाए गए दीप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। बिहार चुनाव में जीत के रुझानों और यूपी उपचुनाव में पार्टी की जीत पर महानगर भाजपा ने दीपोत्सव मनाया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय पर दीपोत्सव मनाने के साथ मिठाइयां बांटकर अपनी खुशियों का इजहार किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत जनता व लोकतंत्र की जीत है। बिहार को पिछड़ा प्रदेश कहा जाता था, वहीं एनडीए की सरकार बनते ही बिहार में विकास कार्यो ने बिहार को खुशहाल प्रदेश बना दिया। प्रदेश सरकार ने पर्याप्त रोजगार और उचित शिक्षा उपलब्ध कराई। बिहार की जनता ने एनडीए के उमीदवारों को फिर से चुनकर विधानसभा पहुचाया है। यह जीत भाजपा ने जनता के विश्वास की जीत है। इस अवसर पर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, पार्षद यशपाल पहलवान, धीरज शर्मा, सिमल शर्मा, नवनीत गुप्ता, तारा जोशी, बहन गौरा, संदीप त्यागी, सुनील प्रताप सिंह व नीरज गोयल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।