{"_id":"5faaad168ebc3e9b7f07072c","slug":"ghaziabad1605020950","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबन बापूधाम के रूप में जिले को मिला 20वां थाना, नंदग्राम भी जल्द","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मधुबन बापूधाम के रूप में जिले को मिला 20वां थाना, नंदग्राम भी जल्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसएसपी ने अपने 10 माह के कार्यकाल में जिले को दी तीन नए थानों की सौगात
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर अमित खारी बने एसएचओ मधुबन बापूधाम, 16 की अर्धरात्रि संभालेंगे कार्यभार
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। क्राइम कंट्रोल और कानून व्यवस्था के मद्देनजदर मंगलवार को जिले के लोगों को मधूबन बापूधाम के रूप में एक और थाना मिल गया। इसके बाद जिले में थानों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने नए थाने के स्वीकृति के बारे में बताते हुए थाने में एसएचओ की तैनाती भी कर दी है। आईजीआरएस प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार खारी को मधुबन बापूधाम थाने का एसएचओ बनाया गया है। जो 16 नवंबर की अर्धरात्रि को कार्यभार संभाल लेंगे। एसएसपी का कहना है कि नया थाना सृजित होने से अपराधमुक्त माहौल और मजबूत कानून व्यवस्था की परिकल्पना सुदृढ़ होगी। नए थाने के सफल क्रियानवयन के लिए एसपी सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 21वें थाने के रूप में नंदग्राम थाना स्थापित करने की कवायद भी जोरों पर चल रही है।................
बता दें कि जिले की भौगोलिक स्थिति व क्राइम ग्राफ को देखते हुए पूर्व में गाजियाबाद जिले में पांच नए थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इनमें कौशांबी, टीला मोड़, नंदग्राम, मधुबन बापूधाम और शालीमार गार्डन शामिल थे। प्रस्ताव जाने के बाद थानों की स्वीकृति अधर में अटकी हुई थी। 10 जनवरी 2020 को कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने नए थानों को धरातल पर लाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया। तैनाती के 15 दिन बाद ही एसएसपी ने गणतंत्र दिवस से जिले को दो नए थानों टीला मोड़ और कौशांबी की सौगात दी थी। इसके बाद बाकी थानों की स्वीकृति की दिशा में भी काम चल रहा था। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि राज्यपाल द्वारा मधुबन बापूधाम थाने की स्वीकृति पर मुहर लगा दी गई है। आगामी 16 नवंबर की अर्धरात्रि से मधुबन बापूधाम थाना शुरू हो जाएगा।
सिमटेगा कविनगर क्षेत्र, तीन चौकियां होंगीं नए थाने में शामिल..............
जिला मुख्यालय, जिला न्यायालय कविनगर थानाक्षेत्र में आता है। आए दिन होने वाले धरना-प्रदर्शन और वीआईपी विजिट के मद्देनजर कविनगर थाना तनावपूर्ण माना जाता है। लेकिन, मधुबन बापूधाम थाना बनने के बाद कविनगर थानाक्षेत्र का दायरा सिमट जाएगा। कविनगर थाने की सेक्टर-23 संजय नगर, मधुबन बापूधाम और वर्धमानपुरम पुलिस चौकी का क्षेत्र मधुबन बापूधाम थाने में शामिल होगा।
विज्ञापन
ऐसे समझें नए थाने का एरिया................
एएलटी सेंटर से हापुड़ चुंगी की तरफ बायें साइड का सारा क्षेत्र, हापुड़ चुंगी से पुलिस लाइन की तरफ का बायां एरिया, एनडीआरएफ कट से बायें साइड का एरिया। दुहाई फ्लाई ओवर और फ्लाईओवर के पास रोड के दूसरी तरफ का कुछ एरिया मधुबन बापूधाम थाने में शामिल होगा।
एनडीआरएफ रोड पर होगा थाना, 16 नवंबर तक हो जाएगी स्टाफ की तैनाती.................
एसएसपी ने बताया कि एनडीआरएफ रोड पर जीडीए ने मधुबन बापूधाम थाने के लिए पर्याप्त जगह दी है। थाने की इमारत दो मंजिला होगी। फिलहाल एसएचओ की तैनाती कर दी गई है। तीन चौकियों का फोर्स थाने के लिए काम करेगा। इसके अलावा 16 नवंबर तक बाकी स्टाफ की तैनाती भी हो जाएगी। तब तक एसएचओ पुलिस लाइन से संसाधन जुटाकर थाना संचालन की तैयारी पूरी करेंगे।
एसएसपी ने किया भवन का निरीक्षण................
एसएसपी ने बताया कि जीडीए द्वारा भवन उपलब्ध कराने के बाद मधुबन बापूधाम थाने को क्रियान्वित किया जा रहा है। मंगलवार को मधुबन बापूधाम थाने के भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीएनएस पर नए थाने का ट्रायल पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही थाने से जुड़े संसाधन मुहैया करा दिए जाएंगे। सीयूजी नंबर, सरकारी वाहन आदि की व्यवस्था की जा रही है।
नंदग्राम थाने की सौगात भी जल्द मिलेगी : एसएसपी.........
एसएसपी का कहना है कि थाने-चौकियों की संख्या बढऩे पर निश्चित तौर पर क्षेत्र में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ती है। कानून-व्यवस्था मजबूत होती है तो अपराध पर भी अंकुश लगता है। एसएसपी ने बताया कि अब नंदग्राम थाने की स्वीकृति दिलाना उनका लक्ष्य है। वह गंभीरता से इस कार्य में लगे हुए हैं। बेहद जल्द नंदग्राम के रूप में जिले को 21वां थाना मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन