{"_id":"5faa9af88ebc3e9bf3042625","slug":"ghaziabad1605016312","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद बदमाश ने उतार दी थी पगड़ी, कैमरे में हुआ कैद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लूट के बाद बदमाश ने उतार दी थी पगड़ी, कैमरे में हुआ कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ज्वेलर्स से लूट करने वाले बदमाश के बारे में पुलिस के मिले अहम सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन
- चोरी की निकली भाजपा नेता के साथी से लूट करने वाले बदमाशों की बाइक
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। चौपला बाजार के अग्रसेन मार्केट में ज्वेलर्स भरत गर्ग से लूट करने वाले बदमाश के बारे में पुलिस को अहम सुराग लगे हैं। जानकारी के मुताबिक लूट करने के दौरान बदमाश ने चेहरे पर मास्क व सिर पर पगड़ी बांधी हुई थी। लेकिन लूटपाट के बाद उसने कुछ दूर जाकर पगड़ी खोल दी। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसके बाद पुलिस उसका सुराग लगाने में जुट गई है। वहीं, सिहानी गेट में भाजपा नेता के साथी से लूट की कोशिश व राहगीर से बाइक लूटकर भागने के मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मौके पर छूटी बदमाशों की बाइक गत 4 नवंबर को साहिबाबाद से चोरी की गई थी।..............
बता दें कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे चौपला बाजार स्थित राधाकृष्ण ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश बदमाश ने दिनदहाड़े 50 हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाश ने ज्वेलर्स भरत गर्ग पर पिस्टल तान दी थी। वारदात के बाद बदमाश भीड़भाड़ वाले बाजार में पैदल ही फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक वारदात के दौरान बदमाश ने पीछ पर बैग टांगा हुआ था। उसके मुंह पर मास्क और सिर पर पगड़ी थी। घटना के बाद भागते समय बदमाश का बैग गिर गया था, जिसमें कपड़े मिले थे। वहीं, बदमाश ने कुछ दूर जाकर पगड़ी उतार दी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर बदमाश के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सिहानी गेट क्षेत्र में हुई दो घटनाओं में एक केस दर्ज..................
सोमवार शाम को सिहानी गेट थानाक्षेत्र के लोहिया नगर में गांधी पार्क के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली निवासी सिम्मी से चेन लूट की कोशिश की थी। शोर मचाने पर सिम्मी के साथ आए उनके दोस्त व भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी बदमाशों से भिड़ गए थे। उन्होंने एक बदमाश का तमंचा भी छीन लिया था। इसके बाद बदमाश अपनी पल्सर बाइक छोड़कर भाग निकले और कुछ दूरी पर राहगीर से बाइक लूटकर फरार हो गए। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि मौके पर छूटी बाइक साहिबाबाद क्षेत्र से गत 4 नवंबर को चोरी हुई थी। सिम्मी से चेन लूट की कोशिश व राहगीर आसिफ से बाइक लूट के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन