{"_id":"5faa9aec8ebc3ea3736f422c","slug":"ghaziabad1605016300","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलरी मांगने पर चालक पीटा, कारोबारी व हेल्पर पर केस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सैलरी मांगने पर चालक पीटा, कारोबारी व हेल्पर पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में सैलरी मांगने पर ट्रक चालक पर लोही की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नई दिल्ली निवासी पीडि़त चालक भगवान सिंह की तहरीर पर लोहा मंडी के कारोबारी श्याम सुंदर शर्मा व हेल्पर छोटू के खिलाफ मारपीट व दमकी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भगवान सिंह का कहना है कि वह श्याम सुंदर ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाने का काम करता है। गत 1 नवंबर की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह लोहा मंडी में पैसे लेने के लिए मालिक श्याम सुंदर शर्मा का इंतजार कर रहा था। तभी हेल्पर छोटू ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इसके अलावा श्याम सुंदर ने भी मारपीट की। हमले में वह बेहोश हो गया। भगवान सिंह का कहना है कि श्याम सुंदर ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से भाग गया। उपचार के बाद भगवान सिंह ने कविनगर थाने में तहरीर दी। भगवान सिंह का कहना है कि मालिक श्याम सुंदर ने उसे दो महीने की सैलरी नहीं दी और अस्पताल में उसे देखने भी नहीं आया। कविनगर एसएचओ नागेंद्र चौबे का कहना है कि केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन