{"_id":"5faa9ae58ebc3e9bbb18de81","slug":"ghaziabad1605016293","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेली फिल्म दिखाकर छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
टेली फिल्म दिखाकर छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जिले के कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा हेतु मोबाइल के माध्यम से एक टेली फिल्म दिखाई गई। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में मिशन शक्ति के तहत किया गया आयोजन किए गए। भोजपुर में कम्पोजिट विद्यालय की नोडल अनुराधा ने अभिभावक को मौलिक अधिकार के विषय मे जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय चमन विहार लोनी में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावकों को नारी सुरक्षा और नारी सम्मान के विषय में जागरूक किया गया। राजकीय हाई स्कूल मतौर,मुरादनगर और रुक्मिणी मोदी महिला इंटर कॉलेज मोदीनगर में महिला समूह द्वारा बनाए गए विशिष्ट शिल्प कला उत्पादों एवं विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के विषय में जानकारी एकत्र करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा सिंहानी में भी छात्राओं को जानकारी दी गई।