{"_id":"5faa84148ebc3e9bdf4629a4","slug":"ghaziabad1605010452","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से अधिक मोबाइल लूट करने वाले तीन बदमाश हत्थे चढ़े","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
100 से अधिक मोबाइल लूट करने वाले तीन बदमाश हत्थे चढ़े
विज्ञापन
मोबाइल लुटेरे गैंग के तीन बदमाशों को कविनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट : बदायूं के ध्यानार्थ.........
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.......…
- गुड मॉर्निंग गैंग की तलाश के दौरान कविनगर पुलिस के शिकंजे में आए लुटेरे
- आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त होने वाली बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने मोबाइल लुटेरे गैंग के तीन शांतर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी गाजियाबाद तथा दो बदायूं जिले के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूट के चार मोबाइल बरामद व घटनाओं में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक बरामद की है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में राह चलते लोगों को निशाना बनाकर उनसे मोबाइल लूट लेते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल लूट व चोरी की 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है।.................
कविनगर एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश शास्त्रीनगर चौराहे के पास वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। घेराबंदी कर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़कर तलाशी ली तो उनसे चार मोबाइल मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने उक्त मोबाइल लूट के बताए। जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान थाना इस्लामगर, बदायूं के गांव बेवर निवासी अदल शेर व गांव व्योर निवासी अजीम तथा लक्ष्मी गार्डन लोनी बॉर्डन निवासी साजिद के रूप में हुई है। वारदात में प्रयुक्त की जाने वाली बाइक भी आरोपियों से बरामद हुई है। एसएचओ का कहना है कि तीनों आरोपी शातिर लुटेरे हैं जो राह चलते अकेले व्यक्ति को निशाना बनाकर उससे मोबाइल लूटकर फरार हो जाते थे। आरोपियों के गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
गुड मॉर्निंग गैंग की तलाश में हत्थे चढ़े आरोपी...............
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों मॉर्निंग वाक के दौरान लोगों से लूटपाट करने वाले गुड मॉर्निंग गैंग की तलाश में पुलिस सड़क पर निकली थी। पुलिस गैंग के बदमाशों की जानकारी जुटा रही थी, लेकिन इसी बीच मुखबिर ने मोबाइल लुटेरे गैंग की सूचना दे दी। सड़क पर गश्त कर रही पुलिस ने आरोपियों को धर-दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन