फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पत्नी से विवाद के बाद 14वीं मंजिल से कूदा टैक्सी चालक, मौत

पत्नी से विवाद के बाद 14वीं मंजिल से कूदा टैक्सी चालक, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
- राजनगर एक्सटेंशन की स्टार रामेश्वरम सोसायटी में रहने वाले शख्स ने उठाया कदम
विज्ञापन
- मौका-मुआयना कर सिहानी गेट पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की स्टार रामेश्वरम सोसायटी में रहने वाले टैक्सी ड्राइवर राकेश पालीवाल (50) ने सोमवार शाम 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार शाम की है। बताया गया है कि पत्नी से विवाद के बाद राकेश पालीवाल ने यह कदम उठाया। घटना के दौरान सोसायटी के निवासियों व गार्डों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।............. सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि राकेश पालीवाल खुद की टैक्सी चलाते थे। वह स्टार रामेश्वरम सोसायटी में 14वीं मंजिल पर फ्लैट में रहते थे। उनके बेटे-बहु किसी अन्य स्थान पर किराए पर रहते हैं। गत 8 नवंबर की शाम को उन्होंने पत्नी से कहा था कि वह दिवाली पर पोती को लेकर आएंगे। इस पर पत्नी ने मना किया था। पत्नी का कहना था कि वह उनसे हमेशा झगड़ते रहते हैं, ऐसे में बेटे-बहु या पोती उनके साथ चैन से कैसे रह पाएंगे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। काफी देर बाद दोनों शांत हुए। बताया गया है कि सोमवार दोपहर को राकेश पालीवाल शराब पीकर घर पहुंचे। जिसके बाद उक्त बात को लेकर उनका पत्नी से फिर से विवाद हो गया।
विज्ञापन
पत्नी पड़ोसन के पास गई तो खिड़की से लगा दी छलांग................ जांच-पड़ताल में पुलिस को पता चला कि विवाद के बाद राकेश पालीवाल की पत्नी पड़ोस में रहने वाली महिला के पास चली गई, जबकि राकेश पालीवाल फ्लैट में ही थे। कुछ देर बाद ही वह खिड़की पर पहुंचे और वहां से छलांग लगा दी। 14वीं मंजिल से गिरने के कारण राकेश पालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद टैक्सी चालक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed