फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सटोरियों को पकडऩे गए दरोगा से हाथापाई, बाद में पुलिस ने भांजी लाठी

सटोरियों को पकडऩे गए दरोगा से हाथापाई, बाद में पुलिस ने भांजी लाठी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित............
विज्ञापन
- कुछ दिन पहले चरण सिंह कॉलोनी में सट्टेबाजी की वीडियो हुई थी वायरल - दोबारा सट्टेबाजी की सूचना पर पहुंची पुलिस , एक युवक चौकी इंचार्ज से भिड़ा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र की चरण सिंह कॉलोनी में सटोरियों को पकडऩे गए दरोगा से हाथापाई का मामला सामने आया है। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को घेरकर उस पर जमकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान कॉलोनी के चौराहे पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस द्वारा लाठी भांजने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक साहिल को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, हाथार्पा, धमकी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।..…......... बता दें कि तीन दिन पहले चरण सिंह कॉलोनी में सट्टेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग सट्टे पर नंबर लगाते नजर आ रहे थे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर विजयनगर पुलिस ने चरण सिंह कॉलोनी में छापामारी कर तीन लोगों को पकड़ लिया था, जबकि बाकी फरार होने में कामयाब हो गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। इसी कड़ी में सोमवार रात पुलिस को फिर से चरण सिंह कॉलोनी में सट्टेबाजी की सूचना मिली। पुलिस ने घराबंदी की तो वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर चरण सिंह कॉलोनी निवासी साहिल को दबोच लिया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज से हाथापाई कर भाग निकला युवक, बाद में दबोचा............... बताया गया है कि पूछताछ के दौरान साहिल ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं, वह प्रताप विहार चौकी प्रभारी अनंगपाल राठी से हाथापाई करते हुए भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने घंराबंदी कर उसे फिर से दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस ने उस पर लाठी बरसा दी। पुलिस द्वारा मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि सटोरियों की सूचना पर पुलिस चरण सिंह कॉलोनी में गई थी। वहां, खड़े युवकों को पुलिस ने हड़काकर भगा दिया। इसी दौरान साहिल नाम के युवक ने पुलिस से हाथापाई कर दी। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed